जनसंपर्क अधिकारी संघ व राजपत्रित अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने सीएम से की सौजन्य मुलाकात

जनसंपर्क अधिकारी संघ व राजपत्रित अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने सीएम से की सौजन्य मुलाकात

कांकेर/बस्तर मित्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कल निवास कार्यालय में श्री कमल वर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ और छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि इस उपलब्धि में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए उन्होंने अधिकारी, कर्मचारियों को भी बधाई दी।

छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री कमल वर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अधिकारी.कर्मचारियों की विभिन्न मांगों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारी.कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)