दीवाली की रात से लापता युवक की लाश मिली जंगल में...

दीवाली की रात से लापता युवक की लाश मिली जंगल में...

कांकेर/बस्तर मित्र

कांकेर जिले के अंतागढ़ थानांतर्गत ग्राम कानागांव में बीती रात युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला था। शिनाख्ती हुई तो पता चला कि युवक दीपावली के दिन से घर से गायब था। ग्राम कानागांव में बुलावंड निवासी रमेश उइके 22 वर्ष पिता रामदयाल की लाश बुधवार रात 8 बजे कानागांव के जंगल में एक पेड़ में फांसी पर लटकी मिली।

शव तीन दिन पुरानी थी। इसकी पहचान ग्रामीण नहीं कर पाएं। दूसरे दिन 11 नवंबर को पुलिस ने लापता लोगों की जानकारी जुटाई। इसमें बुलावंड के युवक की जानकारी मिली। इस पर उनके परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने युवक के कपड़ों से उसकी पहचान की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच में जुटी है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)