भारत समेत पूरी दुनिया के अधिकांश देशों में,आंशिक चंद्रग्रहण देखा जा सकता है...

भारत समेत पूरी दुनिया के अधिकांश देशों में,आंशिक चंद्रग्रहण देखा जा सकता है...

कांकेर/बस्तर मित्र

धरती पर 18 नवंबर को एक अद्भुत खगोलीय घटना दिखाई देने वाली है। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक बीते 1000 साल में पहली बार सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 नवंबर को देखा जाएगा। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले हफ्ते 18 और 19 नवंबर को यह आंशिक चंद्रग्रहण भारत समेत पूरी दुनिया के अधिकांश देशों जैसे - अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के ऊपर देखा जा सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले 18 फरवरी 1440 को धरती पर इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण देखा गया था।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देता है। जब पृथ्‍वी की हल्की सी छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है। पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर कुछ घंटे तक बनी रहेगी। इस दौरान अगर धरती पर मौसम साफ रहता है तो जहां-जहां पर चंद्रमा निकलता है। वहां-वहां पर इस अद्भुत चंद्रग्रहण को आसानी से देखा जा सकता है। अर्थस्‍काई डॉट ओआरजी के मुताबिक यह चंद्रग्रहण करीब 21693 सेकंड तक रहेगा। जो करीब 6 घंटे और 2 मिनट होता है।

भारत में यह अद्भुत आंशिक चंद्र ग्रहण को बहुत कम समय के लिए देखा जाएगा और यह पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश और असम में देखा जाएगा। साथ ही कुछ पल के लिए दिल्ली में भी दिखाई देगा। भारत के मौसम विभाग का कहना है कि भारत में आंशिक चंद्रग्रहण 19 नवंबर को दिन में 12ः48 बजे शुरू होगा। जो शाम 4ः17 तक चलेगा। भारत में यह साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। अगला चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को भारत में देखा जाएगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)