पदम् श्री आवर्ड कैसे और किसे दिये जाते है...?

पदम् श्री आवर्ड कैसे और किसे दिये जाते है...?

कांकेर/बस्तर मित्र

पद्मश्री भारत सरकार द्वारा आम तौर पर भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है।

परिचय - पद्म पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर की जाती है। वर्ष 1954 में स्थापित यह पुरस्कार संक्षिप्त रूप से वर्ष 1978 वर्ष 1979 और वर्ष 1993 से वर्ष 1997 के दौरान निलंबित हुआ। यह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। उद्देश्य - यह ऐसी सभी गतिविधियों या विषय के क्षेत्रों में उपलब्धियों की पहचान करता है, जिनमें सार्वजनिक सेवा का तत्त्व शामिल है।

श्रेणियाँ - भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में पद्मश्री चौथा पुरस्कार है, इससे पहले क्रमशः भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण का स्थान हैः- पद्म विभूषण- असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिये पद्म भूषण- उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा पद्म श्री- प्रतिष्ठित सेवा पद्म भूषण और पद्म श्री के बाद पद्म पुरस्कारों के पदानुक्रम में पद्म विभूषण सर्वोच्च है।

संबंधित क्षेत्र:- ये पुरस्कार विभिन्न विषयों, गतिविधियों के क्षेत्रों में दिये जाते हैं जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि। चयन प्रक्रिया:- ये पुरस्कार पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर प्रदान किये जाते हैं। जिसका गठन हर वर्ष प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्तः- ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा आमतौर पर हर वर्ष मार्च-अप्रैल के महीने में प्रदान किये जाते हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)