जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांके में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन...

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांके में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन...

कांकेर/बस्तर मित्र

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में 30 नवम्बर को प्रातः 11 से दोपहर 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जायेगा। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 136 पदों पर भर्ती किया जायेगा। इनमें फायर मेन के 20 पद, सेक्युरिटी गार्ड के 100 पद, वाहन चालक के 10 पद तथा रिलेशनशिप एक्सक्यूटीव और असिस्टेंट एक्सक्यूटीव के 03-03 पदों पर भर्ती किया जायेगा।

इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियुक्ति द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जायेगा।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)