प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 को...

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 को...

कांकेर/बस्तर मित्र

आजादी का अमृत महोत्सव 75वें वर्षगांठ के अवसर पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में 17 दिसम्बर को प्रातः 11 से दोपहर 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जायेगा। निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 84 रिक्तियों के आधार पर भर्ती किया जायेगा, जिसमें असिस्टेंट सुपरवाईजर के 04 पद, सेक्युरिटी गार्ड के 70 पद तथा एजेंट के 10 पदों पर भर्ती किया जायेगा। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जायेगा, जिसकी सूचना फोन के माध्यम दिया जायेगा।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)