जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष सियो पोटाई कर रहे है धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण...

जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष सियो पोटाई कर रहे है धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण...

कांकेर/बस्तर मित्र

जिला सहकारी संघ मर्यादित कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सियो पोटाई निरन्तर धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर धान खरीदी केन्द्रों की गतिविधियों से अवगत हो रहे है इस दौरान श्रीमती पोटाई किसानों से भी बातचीत कर किसानों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे है। आज श्रीमती पोटाई ने मालगांव, बारदेवरी और नाथिया नवागांव के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया और संबंधित लेम्पस प्रबंधकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष सियो पोटाई ने बताया कि किसानों के द्वारा इनके पास निरन्तर फोन आ रहे है और फोन के माध्यम से किसान अपनी समस्यायें उन्हें बता रहे है कि कही-कही किसानों को समय पर टोकन नहीं मिल पा रहा है। साथ किसी किसी समिति में ही अच्छे किस्म के बारदानों का भी अभाव देखने को मिल रहा है जिसके कारण किसानों को धान की भराई करने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। अपने दौरे के दौरान श्रीमती पोटाई ने लेम्पस में उपस्थित प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को निर्देश दे कर किसानों को समय पर टोकन उपलब्ध कराने, अच्छे किस्म के बारदाने उपलब्ध कराने धान खरीदी केन्द्रों में सुरक्षा की व्यवस्था एवं धान खरीदी केन्द्रो में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश दिये। इस दौरान न केवल धान उर्पाजन केन्द्रों का दौरा किया किसानों के धानों को तौल कर भी देखा। श्रीमती पोटाई ने मालगांव, बारदेवरी एवं नाथिया नवागांव के किसान देवीप्रसाद पाण्डे, दुष्यन्त देहारी, सुरजीत मण्डावी आदि से बातचीत की तथा कहा कि वे धान खरीदी को लेकर परेशान न हो शासन सभी किसानों की धान खरीदेगी, किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

Paragraph Image

किसानों की सुविधा के लिए जिले मे धान खरीदी केन्द्रो की संख्या बढाया गया है। शासन द्वारा धान का उठाव भी सही समय पर होने से किसानों को सुविधा हो रही है। श्रीमती पोटाई ने उम्मीद जाताई है कि इस वर्ष किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी प्रदेश के भूपेश सरकार द्वारा 2500 रु. किंवटल में धान खरीदी करने से किसानों के चेहरों में रौनक है और वे उत्सुकता के साथ धान खरीदी केन्द्रो में धान बेचने के लिए ला रहे है। जिला सहकारी संघ के पदाधिकारी भी निरन्तर धान खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण कर रहे है। और किसानों की समस्याओं से अवगत हो कर उन्हें दूर करने का प्रयास कर रहे है। इस दौरान राज्य विपणन संघ के प्रदेश प्रतिनिधि अ.ज.जा. आयोग के सदस्य नितिन पोटाई जिला सहकारी संघ कांकेर के संचालक डोमेन्द्र सिंह ठाकुर, लेम्पस के उपाध्यक्ष राकेश दुबे आदि उपस्थित थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)