नरहरपुर नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन हेतु सर्वे एवं रायशुमारी . . .

नरहरपुर नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन हेतु सर्वे एवं रायशुमारी . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

नगर पंचायत नरहरपुर के चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाए गए पर्यवेक्षकों ने नरहरपुर का दौरा कर सर्वे किया तथा आम नागरिकों से प्रत्याशी चयन हेतु रायशुमारी की। पर्यवेक्षक के रुप में प्रदेश महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सियो पोटाई, महासचिव कमला गुप्ता, महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरा साहू, जिला पंचायत सदस्य नवली मंडावी, जिला सहकारी संघ के संचालक डोमेन्द्र सिंह ठाकुर एवं महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गोमती सलाम ने नरहरपुर के वार्ड क्रमांक 4, 6 एवं 8 में घूम-घूम कर प्रत्याशी चयन हेतु आम राय ली। पर्यवेक्षक के रुप में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपरोक्त वार्डों के प्रत्येक गली मोहल्ले एवं घरों में बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं से बातचीत कर आगामी होने वाले नगर पंचायत के चुनाव में भावी प्रत्याशियों के विषय में सवाल पूछ कर इन वार्डो से योग्य प्रत्याशी उतारने की बात कही।

नगर पंचायत के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक एवं महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री सियो पोटाई ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नगर पंचायत नरहरपुर का चुनाव कांकेर जिले के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है और कांग्रेस पार्टी हर हाल में इसे जीतना चाहती है इसलिए कांग्रेस पार्टी की ओर से इस चुनाव में योग्य प्रत्याशी उतारने हेतु पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है।

श्रीमती पोटाई ने कहा कि इन वार्डों के सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रत्याशियों के चयन में उनकी लोकप्रियता, क्षेत्र में पकड़, कांग्रेस पार्टी की प्रति निष्ठा, सार्वजनिक जीवन में सक्रिय एवं जनता के मध्य सर्व स्वीकार्यता आदि प्रत्याशी चयन के मुख्य आधार होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस पार्टी इन वार्डों से जीतने योग्य एवं बेहतर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।

Additional Image

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)