कलेक्टर कार्यालय में आयोजित, जन चौपाल में मिले 16 आवेदन...

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित, जन चौपाल में मिले 16 आवेदन...

कांकेर/बस्तर मित्र

कलेक्टर कार्यालय कांकेर में आज सोमवार को आयोजित जन चौपाल में 16 व्यक्तियों द्वारा अपनी शिकायत, समस्या संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये गये। जिसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा लोगों की समस्य सुनी गई एवं उनके निराकरण के लिए आश्वस्त किया गया।

Paragraph Image

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जन चौपाल में पहुंचे कांकेर तहसील के ग्राम कन्हारपुरी के सुरेन्द्र सिंह केमरो, ग्राम सिंगारभाट के राजेन्द्र कुंजाम, ग्राम सरोना के जय लक्ष्मी यादव, फिरतू राम मंडावी, जामगांव के अहिल्या नेताम, ग्राम अमोड़ा के सुन्दर सिंह गोटा एवं अन्य ग्रामवासी, ग्राम कोदाभाट के ईश्वरी नेताम, ग्राम कांटागांव के सोनाराम शोरी, टिकरापारा कांकेर के तामेश्वरी चौहान, जयश्रीनगर पखांजूर के कु. सुचंदना राय, ग्राम शाहवाड़ा के हिरमोबाई निषाद, ग्राम मरकाटोला के लखन शोरी, चारामा के ललिता बाई, ग्राम तारसगांव के दीक्षारानी साहू, ग्राम चंदेली बाजार पारा के नवलसिंग जुर्री और ग्राम हाट कांगेरा के गौरी बाई द्वारा जन चौपाल में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)