अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा ली गई सद्भावना शपथ . . .

अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा ली गई सद्भावना शपथ . . .

कांकेर/बस्तर मित्र.

जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आज अपने-अपने कक्षों में कोविड-19 का पालन करते हुए सद्भावना की शपथ ली गई। राज्य शासन द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, चूंकि 20 अगस्त को शासकीय अवकाश घोषित होने के कारण आज गुरूवार को सद्भावना की शपथ ली गई। सद्भावना दिवस मनाये जाने का उद्देश्य सभी धर्मो भाषाओं और क्षेत्रों के लोगो के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करना और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए लोगों के बीच सद्भावना को बढ़ावा देना है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)