कांकेर में कोरोना की चपेट में आए 5 जवान...

कांकेर में कोरोना की चपेट में आए 5 जवान...

कांकेर/बस्तर मित्र।

कांकेर जिले में SSB के 5 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी जवान नक्सल प्रभावित इलाके कन्हारगांव में स्थित SSB कैंप में पदस्थ हैं। संक्रमित जवानों को बैरक में ही आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप के अन्य जवानों की जांच करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि, संक्रमित मिले सभी जवान हाल ही में छुट्टी से कैंप लौटे थे। जिनमें कोरोना के लक्षण देखे जाने के बाद जांच करवाई गई थी। सोमवार की देर शाम सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मामले की पुष्टि डॉक्टर इमरान खान ने की है।

5 जवानों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन कन्हारगांव में मुनादी करवा रहा है। ग्रामीणों से कोरोना के निमयों का पालन करने अपील की जा रही है। ग्राम पंचायत के कोटवार मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने कह रहे हैं। लोगों को कोरोना का टीका लगाने और मास्क का प्रयोग करने की अपील भी प्रशासन कर रहा है। साथ ही पंचायत के सरपंच-सचिव से भी कहा गया है कि यदि कोई भी गांव का व्यक्ति यदि बाहर जाता है या बाहरी व्यक्ति गांव आता है तो उनके नामों का एक रजिस्टर बनाया जाए। आने-जाने वालों को 14 दिन क्वॉरेंटाइन किया जाए।

वहीं सोमवार को सुकमा जिले के तिमेलवाड़ा के कोबरा 202 बटालियन कैंप में भी 70 जवानों की कोरोना जांच की गई थी। जिनमें 38 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिन्हें कैंप में ही आइसोलेट किया गया है। इनमें से भी कुछ जवान हाल ही में छुट्टी से लौटे थे। सुकमा के CMHO डॉ सीबी बंसोड़ ने 38 जवानों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की थी।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)