रायगढ़ में कुल्हाड़ी से स्टोन क्रेशर मालिक की दर्दनाक हत्या . . .

रायगढ़ में कुल्हाड़ी से स्टोन क्रेशर मालिक की दर्दनाक हत्या . . .

बस्तर मित्र/रायगढ़।

रायगढ़ के खरसिया टाउन निवासी राजेश अग्रवाल (57) का पानी पाखर में पत्थर की खदान और स्टोन क्रेशर है। वह रोज की तरह शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपनी डस्टर कार से खदान पहुंचे थे। गाड़ी से उतरते ही किसी ने पीछे से धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से वह नीचे गिर पड़े। इसके बाद आरोपी ने एक के बाद एक गले और चेहरे पर कई वार कर दिए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी सुमतराम साहू ने बताया कि राजेश की खदान के बगल में ही धोबी राम महुआर का खेत है। क्रेशर से स्टोन डस्ट जाने के कारण खेत में फसल नहीं हो पाती थी और पूरा खेत बर्बाद हो चुका था। इसके चलते राजेश हर महीने धोबी राम को 15 हजार रुपए मुआवजा देता था। अब धोबी राम उससे रुपए कम होने की बात कहते हुए मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहा था। इसे लेकर पिछले महीने दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इसी के चलते राजेश की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका राजेश के साथ उसका 25 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस करीब आधे घंटे बाद मामले का खुलासा करेगी। वहीं वारदात के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने दुकानें बंद कर दी हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)