रघुराज सिंह देव शास. उच्च. माध्य. वि. कानापोंड़ , लखनपुरी में जन शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित . . .

रघुराज सिंह देव शास. उच्च. माध्य. वि. कानापोंड़ , लखनपुरी में जन शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत रघुराज सिंह देव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानापोंड़ लखनपुरी में आज जन शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसे मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए सांसद मोहन मंडावी ने विद्यार्थियों को शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील किया। मन लगाकर पढाई करने की समझाईश देते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर पर स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। स्थानीय बोली- भाषा का संरक्षण करने तथा मानवता के विकास के लिए कार्य करने की अपील भी उनके द्वारा की गई। उनके द्वारा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की जानकारी भी दी गई। सांसद श्री मंडावी ने जन शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये मॉडल का अवलोकन भी किया एवं योगा पर आधारित प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

Paragraph Image

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष बृज लाल साहू, संरक्षक भागवत ठाकुर, सेवा निवृत्त शिक्षक एफ.आर. गंगवाल, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे , विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस.पी.कोसरे, उपसंचालक पंचायत कमल सिदार, सहायक परियोजना अधिकारी एच.एस.जुर्री , विकास विस्तार अधिकारी एस. पी. भास्कर, विद्यालय के प्राचार्य बी.एस. दीवान सहित शिक्षक-शिक्षिकायें,पालक और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)