जिले में अब समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए 15 खरीदी दिवस शेष . . .

जिले में अब समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए 15 खरीदी दिवस शेष . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

जिले में अब तक 21 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी का कार्य पूरा हो गया है। समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए 15 खरीदी दिवस शेष रह गए हैं। जिले में अब तक लक्ष्य का लगभग 62 प्रतिशत धान की खरीदी की जा चुकी है। शेष खरीदी दिवस में लक्ष्य को पूरा करने के लिए 13 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी करनी होगी। लेकिन लक्ष्य पूरा करने में खराब मौसम बाधक बन सकता है।

इस बार जिले को 3459480 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य मिला था। जिसमें अब तक 54071 किसानों से समर्थन मूल्य पर 2136304 क्विंटल धान की खरीदी का कार्य पूर्ण हो गया है। लक्ष्य पूरा करने के लिए अब भी जिले में 1323176 क्विंटल धान की खरीदी की जानी है।

एक दिसंबर से खरीदी कार्य शुरू होने के बाद तेज गति से खरीदी चल रही थी, लेकिन दिसंबर माह के अंतिम दिनों में मौसम खराब होने के कारण खरीरी कार्य व्यापक रूप से प्रभावित हुआ और माह के अंतिम तीन खरीदी दिवस में कुछ केंद्रों में ही खरीदी का कार्य हो सका। जहां गिनती के कृषक ही अपना धान बेचने के लिए पहुंचे थे। मौसम साफ होने के बाद खरीदी कार्य में फिर से गति आई है। 31 जनवरी तक खरीदी की जानी हैं, जिसमें केवल 15 खरीदी दिवस ही शेष रह गए हैं। ऐसी स्थिति में खराब मौसम खरीदी कार्य को प्रभावित कर सकता है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)