कोविड-19 की चपेट में लता मंगेशकर, अस्पताल में किया गया एडमिट...

कोविड-19 की चपेट में लता मंगेशकर, अस्पताल में किया गया एडमिट...

बस्तर मित्र/कांकेर

कोरोना वायरस ने महाराष्ट्र और मुंबई में सबसे ज्यादा कहर मचा रखा है। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 33,470 नए मामले सामने आए और 8 लोगों की मौत हुई। इसमें से 13,648 मामले सिर्फ मुंबई में मिले थे।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रसिद्ध गायिका लता मंगेश्कर (Lata Mangeshkar) भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। 92 वर्षीय गायिका की उम्र को देखते हुए उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि उन्हें मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उम्र और अन्य कारणों के चलते वे आईसीयू में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की भतीजी रचना ने दी है। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि उनमें कोरोना के काफी कम लक्षण है, लेकिन अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)