जिले में लगातार चौथे दिन भी धान खरीदी कार्य प्रभावित . . .

जिले में लगातार चौथे दिन भी धान खरीदी कार्य प्रभावित . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

जिले में धान खरीदी पर खराब मौसम का असर लगातार चौथे दिन भी देखने को मिला। बुधवार को रातभर बारिश के बाद गुरुवार सुबह तक बारिश जारी रही। हालांकि दिन में बारिश बंद रही, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। जिसके चलते गुरुवार को भी धान खरीदी का कार्य व्यापक रूप से प्रभावित रहा। चारामा क्षेत्र में एक धान खरीदी केंद्र में ही धान खरीदी हुई। जहां एक किसान ने दस क्विंटल धान की बिक्री की। शेष केंद्रों में धान खरीदी का कार्य पूरी तरह ठप रहा।

इससे पहले बीते तीन दिनों में भी खरीदी कार्य बारिश की भेंट चढ़ गया था। सोमवार को जहां 10 केंद्रों में ही खरीदी की गई थी। वहीं मंगलवार व बुधवार को एक भी केंद्र में खरीदी कार्य नहीं हो सका था। बारिश के कारण किसान धान खरीदी केंद्रों में नहीं पहुंच रहे हैं और न ही टोकन काटा जा रहा है।

जिले में 137 धान उपार्जन केंद्र हैं, जिसमें अब तक 54097 कृषकों से 2137507 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है और 37139 पंजीकृत कृषक ऐसे हैं, जिनसे शेष खरीदी दिनों में धान खरीदी की जानी है। दूसरी ओर गुरुवार को उपार्जन केंद्रों में ढंककर रखे गए धान के बोरों के स्टेग के ऊपर एकत्रित पानी को समिति के कर्मचारी साफ करते नजर आए।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)