कांकेर में आइईडी ब्लास्ट में एसएसबी का जवान घायल...

कांकेर में आइईडी ब्लास्ट में एसएसबी का जवान घायल...

कांकेर/बस्तर मित्र

कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवान शुक्रवार को एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान एसएसबी का एक जवान आइइडी की चपेट में आ गया। ब्लास्ट के बाद घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। ब्लास्ट में एसएसबी का एक जवान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अंतागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताडोकी थाना क्षेत्र के कोसरुंडा कैंप से लगभग 150 जवान शुक्रवार को इलाके की सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लिए नक्सलियों ने पहले से ही आइइडी बम लगा रखा था। सर्चिंग के दौरान ग्राम पतकालबेड़ा के पास एसएसबी के जवान सुरेंद्र कुमार का पैर आइईडी पर आ गया, जिससे ब्लास्ट हुआ और इस ब्‍लास्‍ट के चलते जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। ब्लास्ट के बाद घात लगाए बैठे नक्सलियाें ने सुरक्षा बल के जवानों पर अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बल के जवानों द्वारा जवाबी फायरिंग के बाद नक्स्ली जंगल की ओर भाग खड़े हुए। घायल जवान सुरेंद्र कुमार को उपचार के लिए अंतागढ़ अस्पताल लाया गया हैं। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जाएगा।

सर्चिंग से लौट रहे दो और जवान आइइडी ब्लास्ट में घायल:-

जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में देर शाम सर्चिंग से लौट रहे एसएसबी कैंप कोसरोंडा के ही दो और जवान आइइडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अंतागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसबी कैंप कोसरोंडा के जवान शुक्रवार शाम सर्चिंग से लौट रहे थे, इसी दौरान शाम लगभग पांच बजे ग्राम तुमापाल व ग्राम पतकालबेड़ा के बीच एक बार फिर आइइडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें जवान योगेंद्र बलियार (30) और के शंकर (35) घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्चिंग के बाद जवान लौट रहे थे, इसी दौरान दोपहर में हुई घटना स्थल के पास ही दूसरा ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में आने दो जवान घायल हो गए हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)