बस्तर संभाग से कुल 286 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव . . .

बस्तर संभाग से कुल 286 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव . . .

बस्तर मित्र/बस्तर संभाग।

शनिवार को पूरे संभागभर से कुल 286 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।कोंडागांव में ही 53 स्कूली छात्र-छात्रा कोरोना की चपेट में आए हैं। इधर, कांकेर सिटी कोतवाली प्रभारी समेत 4 थाना स्टाफ भी संक्रमित मिले हैं। शनिवार को सबसे ज्यादा 124 केस कांकेर में मिले हैं। जबकि बीजापुर में सबसे कम सिर्फ 5 लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बस्तर संभाग में कुल 1734 एक्टिव केस हो गए हैं।

एक दिन पहले नवोदय विद्यालय के 17 बच्चों समेत 5 टीचर संक्रमित मिले थे। जिसके बाद सारे बच्चों की कोरोना की जांच करवाई गई थी जिनमें 48 छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी 5 संक्रमित बालिकाएं केशकाल प्राथमिक शाला के कन्या आश्रम की हैं। इस आश्रम में कुल 50 बालिकाएं रहती हैं। सभी की कोरोना जांच की गई थी, जिनमें से 45 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। संक्रमित बालिकाओं को आश्रम में ही अलग कमरें में आइसोलेट किया गया है।

कोंडागांव की स्कूलें बंद

कोंडागांव जिले में कोविड-19 के बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिले की सभी स्कूल, आश्रम, छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्र, लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थान को बंद कर दिया गया है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने शनिवार देर शाम आदेश जारी किया है। बच्चों की ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं ली जाएंगी। साथ ही 15 से 18 साल के बच्चों का स्कूल परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वैक्सीनेशन किया जाएगा।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)