बस्तर संभाग के विभिन्न विभाग के अन्तर्गत सहायक ग्रेड–03 भर्ती परीक्षा 2021 का मॉडल आन्सर प्रकाशित...

बस्तर संभाग के विभिन्न विभाग के अन्तर्गत सहायक ग्रेड–03 भर्ती परीक्षा 2021 का मॉडल आन्सर प्रकाशित...

कांकेर/बस्तर मित्र।

17 जनवरी 2022/ विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग, जगदलपुर द्वारा विभिन्न विभागों में भर्ती हेतु 16 जनवरी 2022 को आयोजित बस्तर संभाग के कांकेर, कोण्डागाँव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले में आयोजित सहायक ग्रेड-03 भर्ती परीक्षा 2021 का मॉडल आन्सर का प्रकाशन कर दिया गया है। मॉडल आंसर "विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड" बस्तर की वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

मॉडल आंसर में आपत्ति पाए जाने पर दावा आपत्ति 21 जनवरी को शाम 5:00 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर, डाक द्वारा या विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के ई-मेल आई.डी jsb-bastar@cg.gov.in में ऑनलाईन की जा सकती है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)