डायरेक्टर अनुभव सिन्हा छत्तीसगढ़ में शूट करेंगे मूवी . . .

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा छत्तीसगढ़ में शूट करेंगे मूवी . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

बॉलीवुड मूवी थप्पड़, तुम बिन, तुम बिन-02 जैसे तमाम बेहतरीन फिल्म बना चुके फेमस डायरेक्टर अनुभव सिन्हा अब छत्तीसगढ़ में भी एक मूवी शूट करने जा रहे हैं। लोकेशन फाइनल कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग रायपुर, कांकेर, राजनांदगांव और कांकेर में होगी। बताया जा रहा है कि अनुभव इस फिल्म के माध्यम से ग्रामीण परिवेश को दिखाएंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के नदी, पहाड़ भी इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को दिखाई देने वाले हैं।

Paragraph Image

कुछ दिन पहले ही अनुभव सिन्हा की 7 सदस्यीय टीम रायपुर पहुंची थी। जिसने राज्य योजना आयोग के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने मुलाकात की थी और प्रदेश के बेस्ट लोकेशन की जानकारी ली। जिसके बाद टीम ने करीब हफ्ते भर तक प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में जाकर लोकेशन फाइनल किया है।

Paragraph Image

अनुभव की टीम में उनके प्रोडक्शन हाउस बनारस मीडिया वर्क के हेड सागर सिरगांवकर, आर्ट डायरेक्टर निखिल, DOP सौमिख मुखर्जी, लेखक मृण्मयी लागू समेत अन्य लोग शामिल हैं। ये टीम बहुत सी हिट फिल्मों के लिए भी काम कर चुकी है। मृण्मयी जानीमानी आदाकारा रहीं रीमा लागू की बेटी हैं। जो इस फिल्म की लेखक हैं। मृण्मयी लेखक के अलावा थियेटर डायरेक्टर भी हैं। टीम ने रायपुर पहुंचने के दौरान संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य से भी मुलाकात की थी। साथ ही गौरव द्विवेदी से भी उन्होंने मुलाकात की। गौरव ने टीम को छत्तीसगढ़ की फिल्म पॉलिसी के बारे में जानकारी दी। जिसकी सराहना भी टीम ने की है। टीम ने इस फिल्म पॉलिसी के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी तारीफ की है। राज्य सरकार ने कुछ महीने पहले ही छत्तीसगढ़ में नई फिल्म पॉलिसी को मंजूरी दी थी।

Paragraph Image

जुलाई में शुरू होगी शूटिंग :-

बताया जा रहा है कि अनुभव इस फिल्म में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों पर काफी फोकस करना चाहते हैं। वो खुद भी जल्द छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू करने की बात अब तक सामने आई है। हालांकि फिल्म में कौन-कौन एक्टर होंगे। ये बात अब तक सामने नहीं आई है। साथ ही फिल्म के नाम को भी अभी रिवील नहीं किया गया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)