रायपुर में शादी की दावत के बीच मर्डर, तीन भाइयों ने युवक के सीने में घोंपा चाकू . . .

रायपुर में शादी की दावत के बीच मर्डर, तीन भाइयों ने युवक के सीने में घोंपा चाकू . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

रायपुर के बैजनाथ पारा इलाके में सोमवार की देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ये कांड बैजनाथ पारा के गर्ल्स स्कूल ग्राउंड में हुआ। यहां शादी की दावत चल रही थी। ताज नगर इलाके से यहां शादी में शामिल होने आए फारुख नाम के युवक को तीन सगे भाइयों ने मिलकर चाकू मार दिया और भाग गए। ये घटना तब हुई जब युवकों का एक झुंड DJ की धुन पर डांस कर रहा था। वारदात के बाद अब तीनों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

Paragraph Image

लोगो ने बताया कि मेहमानों की भीड़ थी सभी खाने पीने में व्यस्त थे। अचानक लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई। कुछ लड़के गालियां देतेए धमकाते हुए यहां से भाग गए। उनके हाथ में खून से सना चाकू था। जहां लड़के डांस कर रहे थेए वहां एक युवक गिरा पड़ा था। खबर ये भी है कि कार्यक्रम में जुड़े परिवारों ने इसकी खबर पुलिस को तब नहीं दी, युवक को अस्पताल ले जाया गया मगर उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल से पुलिस को खबर लगी और रात में कोतवाली थाने की टीम एक्टिव होकर जांच में जुटी।

लड़की वालों की तरफ से आए तीन लड़के चाकू लेकर घुसे :-

इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों आपस में सगे भाई हैं। मो इफ़्तिख़ार (22) इसका छोटा भाई अहमद रजा (19) और सबसे छोटा भाई अभी नाबालिग है। तीनों राजातालाब की नई बस्ती में रहते हैं। बैजनाथ पारा में लड़की वालों की तरफ से बुलाए गए थे। ये अपने साथ चाकू लेकर ही पहुंचे थे। ये तीनों राजातालाब इलाके में छोटी-मोटी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहते थे और कमर में चाकू फंसाकर घूमा करते थे।

Paragraph Image

शादी के कार्यक्रम में पहुंचने के बाद तीनों DJ थेक पर नाचने लगे। पुलिस को अहद रजा नाम के युवक ने बताया कि ये तीनों लोगों को हाथ पैर मारते हुए डांस कर रहे थे। अहद के दोस्त फारुख ने उन्हें रोका। फारुख लड़के वालों की तरफ से बुलाया गया था। तीनों भाइयों ने एक हाथ फारुख को मार दिया, इसके बाद बहस बाजी झूमाझटकी शुरू हो गई। इसी बीच तीनों भाइयों ने चाकू निकाला और फारुख के सीने में घुसा दिया। लहूलुहान हालत में फारुख वहीं गिर गया। घटना के बाद भागे आरोपियों का पता पुलिस ने लगाकर तीनों को पकड़ लिया है, पूछताछ जारी है। आरोपियों ने कहा कि फारुख हमसे टकराया इसलिए गुस्से में उसे चाकू मार दिया।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)