रायपुर के भाजपा कार्यालय में तैनात CAF के जवान ने अपनी SLR से खुद को मारी गोली . . .

रायपुर के भाजपा कार्यालय में तैनात CAF के जवान ने अपनी SLR से खुद को मारी गोली . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी ने खुद को गोली मार ली है। पुलिस जवान ने ड्यूटी के दौरान ही अपनी सर्विस राइफल से अपने आप को गोली मारी है। घटना रात 9 बजे के आसपास की है। गोली लगने से सुरक्षा कर्मी की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव को कब्जे में लिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

मौदहापारा थाना से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) का जवान राजकुमार नेताम भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में तैनात था। जवान चौथी बटालियन में पदस्थ था। जवान ने अपनी SLR राइफल से खुद को गोली मारी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। जवान राजकुमार ने ऐसा क्यों किया इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मौके पर रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, एएसपी तारकेश्वर पटेल सहित अन्य पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे।

गार्ड रूम में अकेला था जवान राजकुमार :-

कोतवाली थाना सीएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि CAF के जवान ने सुसाइड की है। आरक्षक राजकुमार नेताम ने अपने रायफल से खुद को गोली मारी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जवान को खुद को गोली क्यों मारी है। जवान एकात्म परिसर के भीतर भाजपा मुख्यालय में बने क्वार्टर में रहता था। मुख्य द्वार के पास गार्ड रूम है। उसने वहीं खुदकुशी की। उस समय गार्ड रूम में कोई नहीं था। चार अन्य जवान बाहर तैनात थे। धमाके की आवाज सुनकर दूसरे जवान भागकर भीतर पहुंचे तो कमरे में हवलदार की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

तनाव में जवान खुद को मार रहे गोली :-

बता दें कि व्यक्तिगत परेशानियों को लेकर पुलिस, सीआरपीएफ, सीएएसएफ, सीएएफ सहित अन्य बटालियनों में तैनात कई जवानों ने खुद को गोली मार चुके हैं। जवानों को दूसरे की सुरक्षा के लिए राइफल दिया गया है, लेकिन इसका वे खुद के लिए उपयोग करने लगे हैं। जवानों को तनाव मुक्त रहने टिप्स भी दिए जा रहे हैं। जवानों द्वारा खुद पर या साथियों पर गोली चलाने की सुकमा, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, नारायणपुर में कई घटनाएं सामने आ चुकी है। जवानों द्वारा ऐसा कदम उठाने को लेकर पुलिस विभाग भी चिंतित है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)