भनसुली के साप्ताहिक बाजार में लगाया गया छायाचित्र प्रदर्शनी . . .

भनसुली के साप्ताहिक बाजार में लगाया गया छायाचित्र प्रदर्शनी . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम भंनसुली के साप्ताहिक बाजार में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार के उपलब्धियों पर आधारित सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई।  छायाचित्र प्रदर्शनी में मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट, आदिवासी हित सबसे आगे पाकेट बुक का निःशुल्क वितरण किया गया। प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लोक परम्पराओं और संस्कृति का उजास, आधुनिक शिक्षा से आसमान छुएंगे नौनिहाल, श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, संसाधनों के वैल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, जल जीवन मिशन, नई प्रशासनिक इकाइयों की शुरुआत, जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही वनोपज खरीदी आदि योजनाओं का प्रदर्शन किया गया, जिसकी सराहना ग्रामीणों द्वारा की गई।

Paragraph Image

सह छायाचित्र प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा हाट-बाजार क्लिनिक योजना के तहत मरीजों का उपचार किया जाकर परामर्श दिया गया। प्रदर्शनी को भंनसुली के सरपंच मीना बाई कुंजाम, उप सरपंच हरिशंकर कुंजाम, पंच राज कुमार मरकाम, जगदेव नेताम, श्यामसुन्दर मरकाम, कीर्तन मरकाम, पीलेसिंह नेताम, रमेश मरकाम, आमापारा के तुलसीराम, प्रेमलाल नेताम, जागेश्वर साहू, अभिषेक, भावेश और शिशुपाल ठाकुर ने  प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)