पखांजूर पुलिस ने 11 साल से फरार आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा . . .

पखांजूर पुलिस ने 11 साल से फरार आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

स्थाई वारंट तामिली अभियान में पखांजूर पुलिस को एक और सफलता मिली इन्होंने 11 साल से फरार आरोपी को मुखबिर सूचना के आधार पर धर दबोचा। इस आरोपी पर अपहरण और बलात्कार का जुर्म दर्ज है। फरार आरोपी अपना नाम पता बदलकर अलग-अलग राज्यों में रह रहा था।

पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ सिन्हा के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पखांजूर धीरेंद्र पटेल, एसडीओपी पखांजूर रवि कुजुर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक एम डी देशमुख के मार्गदर्शन में थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक 79/2011 धारा 363, 366, 376 भादवी के आरोपी अजय सिंह उर्फ पप्पू उर्फ बलबीर सिंह पिता बिल्लू सिंह उर्फ कुलदीप सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी पीव्ही 116 रविंद्रपल्ली पखांजूर की लगातार पतासाजी कर मुखबिर सूचना के आधार पर पखांजूर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पखांजूर पेश कर माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी कर जिला जेल कांकेर भेजा गया।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)