मैं चाहता कुछ नही साधना मेरी न छूटे - नितिन पोटाई . . .

मैं चाहता कुछ नही साधना मेरी न छूटे - नितिन पोटाई . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

‘‘मैं चाहता कुछ नही साधना मेरी न छूटे‘‘ जीवन में मैने राजनीति को जनसेवा का साधन माना है, अपने स्वर्णिय कैरियर को छोड़कर मैंने राजनीति एवं जनसेवा जैसे कठिन क्षेत्र को चुना है। इस दौरान कई दौर देखने को मिले, मान मिला, सम्मान मिला और अपमान भी लेकिन मैंने कभी कदम पीछे नहीं उठाया उक्त उद्गार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई के है वे 6 अप्रैल को एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। दरअसल 6 अप्रैल को जिले के दो युवा नेता, अ.ज.जा आयोग के सदस्य नितिन पोटाई एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चाकेश्वर गढ़पाले का जन्म दिवस था। उक्त कार्यक्रम मे दोनो युवा नेताओ ने आम कार्यकर्ताओं के साथ समय साझा किया।

Paragraph Image

इस अवसर पर श्री पोटाई ने आगे कहा कि आप सभी का स्नेह एवं सहयोग मुझे ऊर्जा प्रदान करता है। आज के दिन हम यह संकल्प लें कि आने वाले समय में हम उन संकटों को उखाड़ सकेंगे जो इस क्षेत्र के विकास के लिए बाधक बन रहे है। युवा नेता चाकेश्वर गढ़पाले ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी की उपस्थिति के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।

Paragraph Image

कार्यक्रम में कांकेर विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने भी शिरकत की तथा दोनों युवा नेताओं को जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा अपने संबोधन में कहा कि आज युवाओं को उन्नत क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होने आगे कहा कि आज हमें अपने विचारधारा को मजबूत करते हुए कदम से कदम मिलाना है।

Paragraph Image

कार्यक्रम में उपस्थित जिला सहकारी संघ कांकेर के अध्यक्ष सियो पोटाई, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी दिलीप खटवानी, महिला नेत्री कमला गुप्ता और सुशील पोटाई ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुनील गोस्वामी ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी यासीन कारणी, रमेश गौतम, राजकुमार चोपड़ा, आशीष पटेल, प्रियंक पटेल, सत्यार्थ करायत, शिवांकित श्रीवास्तव, सुरेश नाग, मुकेश मरकाम, किरण कोमरा, लक्ष्मी जुर्री, जितेंद्र नेताम, शब्बीर मेमन, राजू दुबे, खोमेन्द्र उइके, अमन गायक, मुरली लालवानी, शिवभान सिंह ठाकुर, अभय चोपड़ा, राजू साहू, राकेश दुबे, मुकेश खटवानी, मुकेश तिवारी, राजेश शर्मा, सुभाष सलाम, संतोष टांडिया, लक्ष्मी सहारे, मोहनी साहू, अनित कोरेटी, फूटबाल क्लब के पदाधिकारी अनुपम जोफर, ओमप्रकाश सेन, पवन सेन, मनीष सिन्हा, देवेन्द्र नेताम सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)