मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नारायणपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत . . .

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नारायणपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज नारायणपुर आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा परम्परागत आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित करते नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे।

Paragraph Image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुर वासियों को 127 करोड़ 83 लाख रूपये लागत के 101 विकास कार्यों की सौगात दीे। उन्होंने इनमें से 72 करोड़ 8 लाख 25 हजार रूपए की लागत के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण और 55 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत के 55 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री बघेल सामूहिक कन्या विवाह योजना में नव विवाहित 251 जोड़ों को उनके खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को चेक एवं उनकी जरूरत के समानों का वितरण भी किया।

Paragraph Image

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में अबूझमाड़ क्षेत्र के 500 किसानों को मसाहती पट्टे वितरित किये। श्री बघेल ने समाज कल्याण विभाग के 36 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, ट्रायसिकल, बैटरी चलित ट्रायसिकल, दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनातर्गत राशि प्रदाय, रेशम विभाग के हितग्राहियों को 100 नग टसर बुनियादी रीलिंग मशीन, महिला रेशम कृमिपालन समूह को चेक वितरण, कृषि विभाग के हितग्राहियों को उड़द बीज, स्पेयर पंप, स्प्रिंकलर, श्रम विभाग के हितग्राहियांे को भागिनी प्रसूति सहायता योजना और मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में सहायता राशि के चेक, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांगजन सहायता योजना के चेक एवं 26 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया।

Paragraph Image

कांकेर जिले के आमाकड़ा में क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं :-

01. कोयलीबेड़ा को तहसील का दर्जा दिया जायेगा और वहां जिला सहकारी बैंक की स्थापना की जायेगी।

02. अंतागढ़ विकासखण्ड के गांवों में 10 गोटुल और 10 देवगुड़ी निर्माण की घोषणा।

03. अंतागढ़ और पखांजूर के काॅलेजों में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू की जायेंगी।

04. कोयलीबेड़ा में बालक छात्रावास, नागरबेड़ा में प्री-मेट्रिक छात्रावास और आमाकड़ा में बालक आश्रम शुरू किया जायेगा।

05. कलेपरस हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन किया जायेगा।

06. बस्तर में स्थापित ’बादल’ की तरह कांकेर जिले में भी डांस, आर्ट और लिट्रेचर को बढ़ावा देने संगठन बनाया जायेगा।

07. अंतागढ़ क्षेत्र के 14 युवाओं को कृषि एवं वनोपज के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के अध्ययन के लिए इंडोनेशिया के अध्ययन दौरे पर भेजा जायेगा।

08. अंतागढ़ में स्ट्रीट लाइट की स्थापना और सड़कों में डिवाइडर निर्माण कराया जायेगा।

इस मौके पर सांसद बस्तर संसदीय क्षेत्र दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक चन्दन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला संगठनों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर आई जी सुंदरराज पी, कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)