हाथी प्रभावित परिवारों से मिले विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और कलेक्टर चन्दन कुमार . . .

हाथी प्रभावित परिवारों से मिले विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और कलेक्टर चन्दन कुमार  . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं भानुप्रतापपुर के विधायक मनोज मंडावी, गौसेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव तथा जिले के कलेक्टर चन्दन कुमार ने चारामा तहसील के ग्राम तुएगहन और ग्राम जेपरा के बांधा पारा का दौरा कर हाथी प्रभावित परिवारों से मिले तथा हाथियों द्वारा किए गए क्षति का आंकलन कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि प्रदान करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। मनोज मंडावी ने इस अवसर पर ग्राम तुएगहन एवं बांधा पारा में सौर लाईट लगाने तथा तुएगहन में रंग मंच और बांधा पारा में सी. सी. रोड बनवाने की घोषणा किया ।

Paragraph Image

उन्होंने ग्राम तुएगहन के गोवर्धन मरकाम, सुरेन्द्र नेताम, राजाराम मरकाम और ग्राम जेपरा बांधा पारा के राम सिंह जुर्री ,बुध राम नेताम एवं सतऊ राम नेताम के घरों में जाकर हाथियों द्वारा की क्षति का अवलोकन किया तथा हाथियों द्वारा किए गए क्षति का आंकलन कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान तुएगहन के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के गुलजार, रोहित सिन्हा, नरेन्द्र नेताम, शिव कुमार वट्टी, शिवचरण नेताम के घरों को भी हाथियों द्वारा क्षति पहुंचाया गया है।

Paragraph Image

विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी और कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने प्रभावित सभी घरों का आंकलन कर मुआवजा राशि शीघ्र प्रदान करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फसल क्षति का आंकलन कर प्रकरण वन मंडल कार्यालय कांकेर को भेजा जा चुका है।

Paragraph Image

निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी आर. अनुविभागीय अधिकारी आर. एस. मंडावी, तहसीलदार चारामा एच.आर. नायक, रेंजर सिया राम सिंह सहित वन विभाग के मैदानी कर्मचारी और ग्रामीण जन मौजूद थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)