रोज 30 मिनट साइकिल चलाने से शरीर को होते हैं क्या-क्या फायदे, जानें . . .

रोज 30 मिनट साइकिल चलाने से शरीर को होते हैं क्या-क्या फायदे, जानें . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

अपने शरीर को फिट रखने का एक सबसे असरदार तरीका है साइकिल चलाना है. कुछ शारीरिक गतिविधियां किसी अन्य तरीके से खुद को फिट रखने से कहीं बेहतर होती है. साइकिल चलाने से हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर, तथा मधुमेह जैसे रोगों के मृत्यु के जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है. साइकिल चलाना बेहतर तरीके से सक्रिय रहने का अच्छा तरीका भी है, तो आइए आज हम आपको रोजाना 30 मिनट तक साइकिल चलाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Paragraph Image

हृदय स्वास्थ को बेहतर बनाए

यदि आप नियमित रूप से 30 मिनट साइकिल चलाते हैं तो आपके दिल की धड़कन तेज हो जाती है, जो एक तरह से दिल के स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज हो सकती है. कई शोध में सामने आया है कि साइकिल चलाने जैसी गतिविधि से हृदय व रक्त वाहिकाओं से संबंधी जोखिम कम किया जा सकता है। इस संबंध में शोध में मध्यम आयु वर्ग के पुरुषों को शामिल किया गया. शोध में पाया गया कि साइकिल चलाने जैसी एक्टिविटी में भाग लेने वाले लोगों का हृदय बेहतर तरीके से काम करता है. जो यह दर्शाता है कि साइकिल चलाने के फायदे हमारे दिल की सेहत का ख्याल रख सकते हैं.

Paragraph Image

अच्छी नींद के लिए उपयोगी

अगर आप रोज सुबह उठकर 30 मिनट तक साइकिलिंग करते हैं तो आपको रात में अच्छी नींद आती है. इसका मतलब ये है कि अगर आपको रात में नींद न आने की समस्या है तो साइकिलिंग करने से आपकी ये परेशानी हल हो सकती है क्योंकि बह साइकिल चलाने से थकान होती है जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलता है.

दूर रहते हैं बीमारियों से

एक रिसर्च के अनुसार अगर आप एक हफ्ते में कम से कम पांच दिन 30 मिनट तक साइकिल चलाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है. इसके अलावा जो लोग साइकिल चलाते हैं वो साइकिल न चलाने वालों की तुलना में 50 प्रतिशत तक कम बीमार पड़ते हैं.

मदद मिलती है शारीरिक पावर बढ़ाने में

अगर आप हर रोज 30 मिनट तक साइकिल चलाते हैं तो इससे आपके शरीर की सारी मांसपेशियां हेल्दी और मजबूत बनती है. इसके साथ ही साइकिलिंग करने वाले इंसान की सेक्सुअल पावर भी बढ़ती है. एक रिसर्च के अनुसार हर रोज 30 मिनट तक साइकिल चलाने से लोग अपनी उम्र की तुलना में ज्यादा अच्छे तरीके से शारीरिक संबंध बना सकते हैं.

Paragraph Image

तेज होती है याददाश्त

हर रोज 30 मिनट तक साइकिल चलाने से आपकी याददाश्त अन्य लोगों की तुलना में 15 फीसदी तक बढ़ सकती है. एक शोध के अनुसार साइकिल चलाने से दिल मजबूत होता है. इसके साथ ही इससे आपके दिमाग में नई कोशिकाओं का भी विकास होता है.

Paragraph Image

ऑफिस का काम बेहतर तरीके से होता है

सुबह हर रोज कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाने से आपको अपने काम को अच्छी तरह से करने में मदद मिलती. साइकिलिंग करने वाले लोग अपने ऑफिस वर्क से ब्रेक कम लेते हैं. इतना ही नहीं ऐसे लोगों का काम टाइम पर भी पूरा होता है. ये लोग दूसरे लोगों की तुलना में अच्छी तरह से काम कर पाते हैं.

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)