केन्द्रीय टीम के अधिकारियों ने जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों का किया अवलोकन . . .

केन्द्रीय टीम के अधिकारियों ने जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों का किया अवलोकन . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

जल शक्ति अभियान अंतर्गत केन्द्रीय टीम के अधिकारियों ने गत दिवस कांकेर जिले में किये गये विभिन्न कार्यों रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, अमृत सरोवर, चेक डेम, नाला निर्माण इत्यादि का अवलोकन किया तथा जिला पंचायत में अधिकारियों की बैठक लेकर जल संवर्धन के कार्यों की समीक्षा की।

Paragraph Image

नरवा विकास अंतर्गत जल संवर्धन के लिए किये जा रहे कार्यों की उनके द्वारा प्रशंसा किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने उन्हें जिले में संचालित विभिन्न कार्यों एवं अमृत सरोवर अंतर्गत तालाब निर्माण की जानकारी दी। इस  अवसर पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एन.के. चौहान, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंता पी.एस. सुधाकर, मनरेगा के एपीओ अमित दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Paragraph Image

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि केन्द्रीय टीम के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के रेन वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आतुरगांव एवं शासकीय कन्या आश्रम निशानहर्रा में वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का अवलोकन किया।

कांकेर विकासखण्ड के ग्राम कुलगांव के आश्रित ग्राम लुलेगोंदी एवं नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम चोरिया में अमृत सरोवर कार्य का अवलोकन कर वृक्षारोपण भी किया गया। उनके द्वारा ग्राम सारवण्डी में काडा नाली निर्माण, खल्लारी के कंक नाला में चेक डेम निर्माण तथा रावस नाला में कंटुर ट्रेंच एवं चेक डेम निर्माण का निरीक्षण किया गया।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)