कलेक्टर ने किया बेवरती गौठान का निरीक्षण, महिला स्व-सहायता समूह के कार्यों की सराहना . . .

कलेक्टर ने किया बेवरती गौठान का निरीक्षण, महिला स्व-सहायता समूह के कार्यों की सराहना . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कांकेर विकासखण्ड के ग्राम बेवरती के गौठान का निरीक्षण कर महिला स्व-सहायता द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और उनकी सराहना की। गौठान में बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन के अलावा स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा सब्जी की खेती भी की जा रही है।

Paragraph Image

जिससे उन्हें 01 लाख 15 हजार रूपये की आमदनी हो चुकी है, इसके अलावा मछली पालन से भी आमदनी हुआ है, मुर्गी पालन से प्राप्त अंडों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रदाय करने की जानकारी भी उनके द्वारा दी गई। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने उन्हें समझाईश देते हुए मार्केटिंग पर भी विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

Paragraph Image

इस गौठान में मिनी राईस मिल भी स्थापित किया गया है, जिससे भी आमदनी हो रही है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, कृषि विभाग के उप संचालक एन.के. नागेश, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू, जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)