मूलभूत कार्यों के लिए 454 ग्राम पंचायतों को 03 करोड़ 97 लाख रूपये जारी . . .

मूलभूत कार्यों के लिए 454 ग्राम पंचायतों को 03 करोड़ 97 लाख रूपये जारी . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

पंचायतों में मूलभूत कार्यों के लिए अनुदान मद अंतर्गत प्रति ग्राम पंचायत 87 हजार 500 रूपये के मान से जिले के 454 ग्राम पंचायतों के लिए 03 करोड़ 97 लाख 25 हजार रूपये की राशि जारी किये गये हैं।

Paragraph Image

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने बताया कि अंतागढ़ विकासखण्ड के 56 ग्राम पंचायतों के लिए 49 लाख रूपये, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के 52 ग्राम पंचायतों के लिए 45 लाख 50 हजार रूपये, चारामा विकासखण्ड के 64 ग्राम पंचायतों के लिए 56 लाख रूपये, दुर्गूकोदंल विकासखण्ड के 44 ग्राम पंचायतों के लिए 38 लाख 50 हजार रूपये, कांकेर विकासखण्ड के 64 ग्राम पंचायतों के लिए 56 लाख रूपये, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के 103 ग्राम पंचायतों के लिए 90 लाख 12 हजार 500 रूपये और नरहरपुर विकासखण्ड 71 ग्राम पंचायतों के लिए 62 लाख 12 हजार 500 रूपये जारी किये गये हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)