दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी . . .

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा नवरात्रि पर्व के अंतिम दिवस पर मॉ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कांकेर शहर के लट्टीपारा, शांति नगर, एमजी वार्ड, टिकरापारा, नया बस स्टेण्ड, बरदेभाठा, कोदाभाठ, मेलाभाठा के दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु निकलने वाली झॉकियों के साथ मेलाभाठा तालाब व रावण पुतला दहन स्थल में डिप्टी कलेक्टर कांकेर विश्वास कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार अलबेलापारा तालाब में विसर्जित होने वाली समस्त दुर्गा विसर्जन झांकी, शोभा यात्रा के साथ पुराना बस स्टेण्ड, मस्जिद चौक, राजापारा, सुभाष वार्ड, सिंधी धर्म शाला मार्ग, मांझापारा आदि मुख्य मार्ग के लिए नायब तहसीलदार कांकेर परमानंद बंजारे तथा अलबेलापारा तालाब में विसर्जित होने वाली समस्त दुर्गा झांकी, शोभा यात्रा के साथ घड़ी चौक, अलबेलापारा, सेन चौक, माहुरबंद पारा, जवाहर वार्ड, अन्नपूर्णापारा, ऊपर-नीचे रोड आदि मुख्य मार्ग सहित अलबेलापारा तालाब, नरहरदेव स्कूल ग्राउण्ड (दषहरा) रावण पुतला दहन स्थल के लिए तहसीलदार कांकेर आनंद कुमार नेताम और शीतलापारा, आदर्श नगर, शिवनगर, भण्डारी पारा, संजय नगर, श्रीराम नगर, आमापारा, बीटीआई मार्ग की दुर्गा प्रतिमाओं, शोभा यात्रा के लिए डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार मार्बल की ड्यूटी लगाई गई है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)