विधायक अंतागढ़ अनूप नाग ने कन्हारपुरी में देखी गांव की नार व्यवस्था . . .

विधायक अंतागढ़ अनूप नाग ने कन्हारपुरी में देखी गांव की नार व्यवस्था . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

संविधान पुरूष ठा. रामप्रसाद पोटाई स्मृति देव दशहरा व राज्य स्तरीय कबड्डी, वॉलीबॉल, मैराथन दौड़ एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग के मुख्य अतिथि, गोड़वाना समाज के संभागीय अध्यक्ष सुमेरसिंह नाग की अध्यक्षता गोंड़वाना गोंड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, नीलकंठ टेकाम, आई.ए.एस., राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनूप नाग ने गांव की प्राचीन व्यवस्था के आधार पर बनाये गये नार व्यवस्था के मॉडल का फीता काटकर उद्घाटन किया और एक-एक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। समाज की युवतियां नार व्यवस्था के बारे में विस्तार से विधायक महोदय को बताते रहे नार व्यवस्था के मॉडल को देखकर विधायक ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। वहीं मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को झंडा दिखाकर रवाना किया। इस तरह तीन दिन चलने वाले देव दशहरा और खेल-कूद प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर मंच में उपस्थित सभी अतिथियों ने देव दशहरा एवं खेल-कूद पर आधारित स्मारिका का भी विमोचन किया।

Paragraph Image

बाद में सभा को संबोधित करते हुए विधायक नाग ने कहा कि संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य रामप्रसाद पोटाई एक महान व्यक्ति थे उनके योगदान को समाज कभी नहीं भूल सकता। उन्होने भारतीय संविधान में आदिवासियों के लिए बहुत सारे प्रावधान रखे जिसका लाभ आदिवासी समाज को मिल रहा है। उन्होने आगे कहा कि इस महान देव दशहरा पर्व में बस्तर के बहुंत सारे देवी-देवता एकत्रित हुए है उनकी पूजा-अर्चना कर हम अंचल में सुख शांति और समृद्धि की कामना करें आयोजन समिति इसके लिए बधाई के पात्र है। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासियों के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हम सब आदिवासी विधायक भी आदिवासियों के समस्याओं को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहे है।

Paragraph Image

कार्यक्रम के अध्यक्ष सुमेर सिंह नाग ने आदिवासियों की रीति - रिवाज एवं परंपराओं का उल्लेख करते हुए इसे बचाये रखने की अपील की तथा आदिवासियों को उनके संवैधानिक हित के लिए निरंतर लड़ाई करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि गोड़वाना गो़ड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीलकंठ टेकाम ने कहा कि पोटाई जी हमारे समाज के अमूल्य धरोहर है उनका स्थान देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लेने वाले अन्य नेताओं के समकक्ष है। उन्होने समाज को नई दिशा एवं दशा देने का कार्य किया है। अब समाज की जवाबदारी है कि उनके सम्मान को बरकरार रखने के लिए अब आगे आये। पोटाई जी ने जनहित में अनाज के गोदाम एवं तालाब आदि का निर्माण करवाया था। जिसका लाभ उस समय के जरूरतमंद लोगों को मिलता रहा। उन्होने कहा कि संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य रामप्रसाद पोटाई जी की 21 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित करने का भी हम सब ने निर्णय लिया है। आज देव दशहरा का सारा आयोजन पोटाई जी को समर्पित किया है।

Paragraph Image

कार्यक्रम को अ.ज.जा. के सदस्य नितिन पोटाई, शान्ता ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन पश्चात् विधायक अनूप नाग एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील पोटाई, विकेश हिचामी, एवं राजीव कोमरा ने किया।

Paragraph Image

इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक हेमलाल शोरी, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष सियो पोटाई, ग्राम के सरपंच गीता पोटाई, रघुवीर सिंह पोटाई, शान्ता ठाकुर, विकेश कुमार हिचामी, प्रदेश संगठन मंत्री, गोंड़वाना गोंड़ महासभा (छ.ग.), शिव तुमरेटी, जिला उपाध्यक्ष, गोड़वाना समाज कांकेर, सुशील पोटाई, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर, दुर्गुन सिंह नेताम गोड़वाना समाज कन्हारपुरी, दयाराम कोमरे, हरपाल पोटाई, बालकुमार पोया, कनेसिंह शोरी, देवनाथ जुर्री, मनोज कुमार तेता, बलदेव केमरो, सत्यपाल तेता, रिंकु कचलाम, राजू कांगे, रणवीर कोरेटी, भुनेश्वर सलाम, मनोहर तेता, आदित्य शोरी, जगदेव केमरो, (ग्राम गायता), जवाहर लाल तेता, (ग्राम पटेल), उमेन्द्र केमरो, (ग्राम ठाकुर), कमलेश केमरो, (भूमियार पुजारी), राजीव कोमरा, मयंक शोरी ,राजवर्धन पोटाई (कान्हा), संजय शोरी संतोष उसेण्डी, विक्रांत शोरी, सुभाष सलाम, संदीप नेताम रघुवीर पोटाई, सरजू प्रसाद पोटाई, अर्जुन प्रसाद पोटाई, गजेन्द्र पोटाई, कल्याण पोटाई, परमहंस पोटाई, गौरव, इंद्रजीत, डॉ. आयुष, रूद्राक्ष, रमेश, प्रकाश, सतेन्द्र, अरविन्द, चेतन, महेश, विवेक पोटाई, सुबीर पोटाई, वेदांत पोटाई, बन्देराम तेता, महार केमरो, दिनेश कोरेटी, घनश्याम उसेण्डी, महेन्द्र पोटाई, अर्जुन कांगे, देवनाथ जुर्री एवं गांव के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)