मुंह में मिठास घोलने के साथ ही सेहत बनाता हैं खजूर, शरीर को मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे .. .

मुंह में मिठास घोलने के साथ ही सेहत बनाता हैं खजूर, शरीर को मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे .. .

जब भी कभी सेहत बनाने की बात आती हैं तो आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर हैं। ऐसा ही एक आहार हैं खजूर जिसे सुपरफूड में शामिल किया गया हैं। खजूर में कैलोरी, कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है। खजूर में पोषक तत्वों का इतना भंडार है कि इसको वंडर फ्रूट भी मान सकते हैं। खासतौर पर पुरुषों को इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए। खजूर हमारी सेहत के लिए इतन फायदेमंद है कि इसका आयुर्वेदिक उपचार में भी ख़ास इस्तेमाल किया जाता है। खजूर का नियमित सेवन करने से शरीर को कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं।

Paragraph Image

वजन बढ़ाने के लिए

अगर आप अंडरवेट हैं तो खजूर का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें शुगर, विटामिन और कई जरूरी प्रोटीन होते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप बहुत दुबले-पतले हैं तो हर रोज चार से पांच खजूर खाना शुरू कर दीजिए।

Paragraph Image

ब्रेन हेल्थ के लिए

ब्रेन हेल्थ के लिए भी खजूर का सेवन फायदेमंद है। इसमें विटामिन बी और कोलीन पाया जाता है, जो स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता को बढ़ावा देता है। इसका नियमित रूप से सेवन अल्जाइमर जैसे न्यूरोडिजेनेरेटिव रोगों के लक्षणों को कम करेगा।

Paragraph Image

गठिया की समस्या में राहत

अगर आप गठिया की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको खजूर का सेवन करना चाहए। खजूर खाने से गठिया के कारणों और लक्षणों से छुटकारा मिलता है। खजूर में पाए जाने वाले खनिज में हड्डियों से संबंधित समस्याओं को रोकने की क्षमता होती है। इसके लिए आप खजूर के तेल से गठिया प्रभावित क्षेत्र की मालिश कर सकते हैं या फिर आप इसे गर्म दूध के साथ भी ले सकते हैं। अगर आप इसे दूध के साथ लेना चाहते हैं तो आप इसके साथ गाय का घी भी ले।

Paragraph Image

कब्ज से मिलती हैं राहत

जिन लोगों को अपच या कब्ज की समस्या है उन्हें खजूर खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स होते हैं, जिससे पाचन क्रिया सही बनी रहती है। हर रात चार खजूर पानी में डालकर रख दीजिए और सुबह उठकर इसे खाइए। आपको कुछ ही वक्त में फायदा नजर आने लगेगा।

Paragraph Image

पाचन तंत्र बनाए मजबूत

पुरुषों में खजूर के सेवन से पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके सेवन से मल त्याग को बढ़ावा देने और कब्ज को कम करने में सहायक होता है। खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे पेट की समस्याओं में आराम मिलता है।

कैसे करें खजूर का सेवन?

इसका सेवन आप रात में दूध के साथ कर सकते हैं। इसे आप दूध में उबालकर पी सकते हैं। खजूर को आप रात में पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे ड्राई फ्रूट्स के साथ भी खा सकते हैं। इसे आप दोपहर के सलाद में मिलाकर खा सकते है। इसे आप फ्रूट सलाद में मिला खा सकते हैं। इसे आप ओट्स और स्मूदी के साथ भी खा सकते हैं। इसे शाम के स्नैक्स के रूप में भी पुरुष खा सकते हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)