घरेलू LPG सिलेंडर के दाम ₹50 बढ़े, कमर्शियल सिलेंडर भी 350 रुपए महंगा . . .

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम ₹50 बढ़े, कमर्शियल सिलेंडर भी 350 रुपए महंगा . . .

कांकेर

मार्च के पहले दिन यानी बुधवार को सरकार ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। महीने के पहले दिन ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है।

कीमतों के बढ़ने के बाद दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया है। वहीं, 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपये का मिलेगा। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं। घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 महीने बाद बढ़ाई गई हैं। इससे पहले 6 जुलाई को 2022 को दाम बढ़ाए गए थे।

कहां कितने का मिलेगा घरेलू सिलेंडर?

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले 1053 रुपए थी ।लेकिन नई कीमत लागू होने के बाद अब एक सिलेंडर 1103 रुपए में मिलेगा, जबकि मुंबई में 1052.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर 1102.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 1079 रुपए से बढ़कर 1129 रुपए हो गई है। चेन्नई में भी घरेलू गैस में भी घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। इस शहर में पहले 1068.50 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 1118.50 रुपए हो गई है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)