ई-जनचौपाल में 76 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने दिये निराकरण करने के निर्देश

ई-जनचौपाल में 76 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने दिये निराकरण करने के निर्देश

कांकेर/बस्तर मित्र।

जिला कार्यालय कांकेर में प्रत्येक सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा सभी विकासखण्डों के जनपद कार्यालयों में उपस्थित आवेदकों से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सुनवाई कर समस्याओं का निराकरण किया जाता है। कलेक्टर द्वारा नरहरपुर, चारामा, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ एवं पखांजूर (कोयलीबेड़ा) विकासखण्ड के जनपद कार्यालय में स्थित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या व शिकायत सुनी जा रही है तथा कांकेर विकासखण्ड के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय में प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपनी समस्या व शिकायत से अवगत करा रहे हैं, जिसका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है।

आज सोमवार को आयोजित ई-जनचौपाल में 76 लोगों ने कलेक्टर को अपनी समस्या, शिकायत बताई, जिसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अंतागढ़ विकासखण्ड से 04, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 05, चारामा विकासखण्ड से 07, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड से 03, कोयलीबेड़ा (पखांजूर) विकासखण्ड से 08 और नरहरपुर विकासखण्ड से 06 लोगों ने अपने विकासखण्ड के जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 43 व्यक्तियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को अपनी समस्या से अवगत कराया, जिनका निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर ए.एस. पैकरा एवं मनीष मिश्रा, एसडीएम कांकेर धनंजय नेताम, डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल एवं आस्था बोरकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.सुनील कुमार सोनी, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सिनीवाली गोयल, विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता सतीश कुमार किण्डो भी मौजूद थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)