चतुर्थ वर्ष आयोजित होगी CG पीएससी कोचिंग हेतु निशुल्क प्रवेश परीक्षा . . .

चतुर्थ वर्ष आयोजित होगी  CG पीएससी कोचिंग हेतु निशुल्क प्रवेश परीक्षा . . .

कांकेर

छत्तीसगढ़ के आर्थिक-सामाजिक-भौगोलिक रूप से पिछड़े प्रतिभावान विद्यार्थियों को बिना किसी फीस के CGPSC परीक्षा की तैयारी करने में कोचिंग उपलब्ध करने का एक उपक्रम, नेतृत्व साधना केंद्र, जो एक सामाजिक संस्था है अपने चतुर्थ वर्ष में पुनः “LEAD-36” कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रही है l

Paragraph Image

जिसमे इस वर्ष प्रदेश के 70 प्रतिभावान विद्यार्थियों को, जो आर्थिक-सामाजिक रूप से वंचित या भौगोलिक रूप दूरस्थ क्षेत्रों में है, उनका चयन कर CGPSC-2023 की सम्पूर्ण कोचिंग और mentoring(14 माह) निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी| CGPSC परीक्षा की कोचिंग, वर्तमान Exam Pattern, Mentoring और Experience Learning पर आधारित होगी | संस्था के परिसर में विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी और रीडिंग रूम की सुविधा भी होगी|

चयन प्रक्रिया

Step-1: लिखित परीक्षा सभी 33 जिला मुख्यालय में बनाये हुए केन्द्रों में Step-2: लिखित परीक्षा में चयन के बाद में एक विडियो कांफ्रेंस से साक्षात्कार Step-3: चुने गए अभ्यर्थीयो के घर जाकर पृष्ठभूमि सत्यापन के बाद अंतिम चयन

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)