राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का विस्तार नगर पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्रों में भी

राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का विस्तार नगर पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्रों में भी

कांकेर

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का विस्तार ग्राम पंचायतों के साथ-साथ अनुसूचित क्षेत्रों के नगर पंचायत एवं नगर पालिका मे भी किया गया है। कांकेर जिले के नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, चारामा, पखांजूर, अंतागढ़, नरहरपुर एवं नगर पालिका कांकेर में भी यह प्रभावषील होगा। शासन द्वारा इस योजना अंतर्गत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में हितग्राहियों से नवीन आवेदन प्राप्त कर डाटा एन्ट्री का कार्य करने के लिए समय सारणी जारी किया गया है।

Paragraph Image

शासन द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार नवीन आवेदन प्राप्त करने की तिथि 01 से 15 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। पोर्टल में डाटा प्रविष्टि करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल तक एवं तहसीलदार द्वारा पंजीकृत आवेदनों का निराकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। आवेदनों की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति पष्चात ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पलिका क्षेत्रों पर प्रकाषन कर दावा आपत्ति का ग्रामसभा, सामान्य सभा में निराकरण की अंतिम तिथि 08 मई 2023 निर्धारित की गई है। सामानय सभा के निर्णय अनुसार पोर्टल में अद्यतीकरण 14 मई एवं अंतिम सत्यापित सूची के प्रकाषन की तिथि 15 मई 2023 निर्धारित की गई है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)