शासकीय नरहरदेव विद्यालय में मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव . . .

शासकीय नरहरदेव विद्यालय में मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर में आज जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया, जिसमें कक्षा पहली, छठवीं एवं 9वीं में नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें निवेश एवं पाठ्य पुस्तक प्रदाय किये गये। सरस्वती साइकिल योजना के तहत 76 स्कूली छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल शोरी थे।

Paragraph Image

संसदीय सचिव श्री शोरी ने नव प्रवेषित बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से उनका स्कूली जीवन शुरू हो रहा है, अच्छी शिक्षा प्राप्त कर नई ऊंचाईयों को प्राप्त करें। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विद्यालय खोले जा रहे हैं, जिसमें गरीब बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम की निःशुल्क शिक्षा प्राप्त हो रही है। अब गरीब परिवार का बच्चा भी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त कर रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूल अमीरी-गरीबी नहीं देखता, सबको शिक्षा का समान अवसर प्रदान कर रहा है। श्री शोरी ने बताया कि जिला मुख्यालय कांकेर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम का कॉलेज भी इसी सत्र में खोला जा रहा है, जो कांकेर जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने नव प्रवेशित बच्चों के पालकों से भी चर्चा की तथा बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए नियमित रूप से स्कूल भेजने हेतु उन्हें समझाइश दिया।

Paragraph Image

जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने इस शिक्षा योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के लिए भी अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा की व्यवस्था किया है, जो प्रशंसनीय है। इस विद्यालय की चर्चा पूरे हिंदुस्तान में हो रही है।

Paragraph Image

जनपद पंचायत कांकेर के अध्यक्ष रामचरण कोर्राम ने भी शाला प्रवेशोत्सव को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘‘नींव मजबूत होगा तो भवन भी मजबूत होगा’’। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी तभी वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सभी बच्चों को उत्कृष्ट षिक्षा हासिल हो रही है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री रोमनाथ जैन ने भी शाला प्रवेषोत्सव को संबोधित किया। इस अवसर पर बच्चों ने अंग्रेजी में पोयम भी सुनाया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाले 76 बालिकाओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर कांकेर एसडीएम मनीष साहू, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम नरहरदेव के प्राचार्य रचना श्रीवास्तव, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं बच्चे मौजूद थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)