उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को बधाई देने पहुंचे अ.ज.जा. आयोग सदस्य -  नितिन पोटाई . . .

उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को बधाई देने पहुंचे अ.ज.जा. आयोग सदस्य -  नितिन पोटाई . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम उप मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने पर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई सिविल लाइन रायपुर स्थित टी.एस. सिंहदेव जी के बंगले पहुंचे तथा पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  टी.एस. सिंहदेव जी ने बहुत ही सहजता से मिलते हुए न केवल बधाई स्वीकार की बल्कि उसने नितिन पोटाई से उनके परिवार वालों का कुशल क्षेम  भी पूछा तथा कांकेर जिले के लघु वनोपज सहकारी संघ के द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की । असल में जब टी.एस. सिंहदेव जी वर्ष 2018 में चुनाव घोषणा समिति के अध्यक्ष के रूप मे कांकेर आये थे तो  तत्कालीन वनोपज संघ कांकेर के अध्यक्ष नितिन पोटाई ने उन्हे कांकेर के माकडी स्थित लाख विस्तार एवं ट्रेनिंग सेंटर ले गये थे जहाँ उन्होंने लघु वनोपज संग्राहक परिवारों एवं प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधको के मांगो एवं समस्याओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने का अनुरोध किया था, जो उन्हें आज भी याद है।

इस अवसर पर टी. एस. सिंहदेव जी से मिलने वालों में  पोटाई जी के साथ जिला सहकारी संघ कांकेर  के संचालक डोमेंद्र सिंह ठाकुर भी साथ में थे उन्होंने बाबा साहब को कांकेर के वर्तमान संगठन के कार्यो एवं राजनीतिक  परिस्थितियों से भी अवगत कराया।

विदित हो कि सामान्य  प्रशासन विभाग द्वारा श्री टी एस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के संबंध में जारी अधिसूचना गुरुवार को छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर श्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)