मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल: जनदर्शन में आवेदन देने के दूसरे दिन खाते में पहुंचा एक साल से रूका वेतन...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल: जनदर्शन में आवेदन देने के दूसरे दिन खाते में पहुंचा एक साल से रूका वेतन...

कांकेर/बस्तर मित्र।

धान संग्रहण केंद्रों के 28 कर्मचारी हुए प्रसन्न

धान संग्रहण केन्द्रों में कार्यरत् 28 कर्मचारियों के उस समय चेहरे खिल गए, जब उन्हें एक साल से रूका वेतन मिला। दरअसल ये कर्मचारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी आस लेकर गए थे, मुख्यमंत्री ने उनके आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया और इन कर्मचारियों को वेतन दिलाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में रायपुर के 6 धान संग्रहण केन्द्रों के कार्यरत् कर्मचारी इस महीने की 4 तारीख को आवेदन लेकर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचे थे। इन कर्मचारियों में मुख्यमंत्री को विस्तार से अपनी बात बतायी थी। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें काफी लंबे समय से वेतन नहीं मिला है, इससे वे कर्मचारी परेशान है। विभागीय अधिकारियों से उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने इन कर्मचारियों के बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कलेक्टर रायपुर को इन कर्मचारियों को वेतन दिलाने को कहा।

मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जनदर्शन के अगले ही दिन विभागीय अधिकारियों को वेतन दिलाने की पहल की। उन्होंने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इसके बाद धान संग्रहण केन्द्रों के 28 कर्मचारियों को उनके बैंक खातों में वेतन ट्रांसर्फर कर दिया गया।

बैंक खाते में राशि आने पर धान संग्रहण केंद्र बकतरा के कर्मचारी कुंजलाल चंद्राकर, ग्राम कुरूदभाठा के नोखेलाल साहू, ग्राम जौंदा के हीरदेश साहू व अन्य कर्मचारी काफी प्रसन्न हुए और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा त्वरित कार्रवाई कराते हुए उनका वेतन दिलाने के लिए उनके प्रति अभार जताया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)