शरीर बता देता है कि कब है आपको व्यायाम की ज़रूरत, समझें कैसे देता है संकेत...

शरीर बता देता है कि कब है आपको व्यायाम की ज़रूरत, समझें कैसे देता है संकेत...

कांकेर/बस्तर मित्र।

हमारे शरीर को पोषण के साथ.साथ व्यायाम की भी ज़रूरत होती है। परंतु हम यह समझ ही नहीं पाते। जो ग़ौर करें तो जानेंगे कि शरीर को व्यायाम की ज़रूरत है। व्यायाम को लेकर हर व्यक्ति की अलग.अलग प्रतिक्रिया है। ऐसे बहुत.से लोग हैं जिन्हें लगता है कि उन्हें व्यायाम करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वे शारीरिक रूप से चुस्त और दुरुस्त हैं। वहीं कुछ को लगता है कि वे घर और बाहर के कामों के दौरान इतना चल लेते हैं कि उन्हें अलग से व्यायाम करने की ज़रूरत ही नहीं है। परंतु यह धारणा ग़लत है। आप चाहे कितने भी फिट हों या घर में काम करते हों, व्यायाम शरीर की ज़रूरत होती है। और यह ज़रूरत आपका शरीर आपको बताता है।

ये संकेत बताते हैं व्यायाम की ज़रूरत

शरीर में होने वाले बदलाव और लक्षण बताते हैं कि आपके शरीर को व्यायाम की ज़रूरत है इसलिए शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर सतर्क रहें। 1. यदि आपकी पीठ, जोड़ों, हाथ.पैरों और मांसपेशियों में दर्द रहता है या हर वक़्त कमज़ोरी महसूस होती है तो ये संकेत हैं जो व्यायाम की ज़रूरत की तरफ़ इशारा करते हैं। व्यायाम शरीर को मज़बूत बनाता है और ऊर्जा भी देता है। 2. पाचन हमेशा ख़राब रहता है। जब आप ज़्यादा चलते हैं या व्यायाम करते हैं तो आपका कोलन ज़्यादा चलता है और प्रसाधन में आसानी होती है। 3. हमेशा बीमार रहते हैं, जैसे सर्दी.खांसी। नियमित व्यायाम प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करता है और बीमारी के जोखिम को कम करता है। 4. नींद ना आना या याद्दाश्त कमज़ोर होना भी संकेत है कि शरीर और दिमाग़ को व्यायाम की ज़रूरत है। 5. इनके अलावा शरीर की बिगड़ती बनावट, पतले होने के बावजूद पेट की बढ़ती चर्बी, मूड में बदलाव आदि भी बताते हैं कि व्यायाम करना शुरू कर देना चाहिए।

समस्या के अनुरूप चुनें व्यायाम

1. व्यायाम केवल वज़न नियंत्रण नहीं करता बल्कि मांसपेशियों और हड्डियों को मज़बूती देने के साथ मन को भी ऊर्जा देता है। 2. यदि आप अधिक वज़न की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए एरॉबिक्स व्यायाम, तेज़ गति से चलना, दौड़ना, रस्सी कूदना, प्लैंक, स्क्वाट्स और अन्य कार्डियो व्यायाम फ़ायदेमंद साबित हो सकते हैं। 3. इसी तरह वज़न बढ़ाने के लिए पुश-अप्स, पुल-अप्स, लंज एक्सरसाइज़, बेंच प्रेस और ओवरहेड प्रेस आदि व्यायाम मदद कर सकते हैं। 4. दिल की सेहत और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए दौड़ना, तैरना, साइकल चलाना, खेल खेलना जैसे व्यायाम ज़रूरी हैं। 5. लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम बहुत ज़रूरी है, लेकिन शुरुआती दौर में आपको कोई भी व्यायाम विशेषज्ञ की देखरेख में ही करना चाहिए।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)