चीन में मिला कोरोना जैसा एक और वायरस, जानवरों से इंसानों में फैलता है…

चीन में मिला कोरोना जैसा एक और वायरस, जानवरों से इंसानों में फैलता है…

कांकेर

चीन में कोरोना जैसा एक और वायरस सामने आया है। यह संक्रमण जानवरों से इंसानों में फैलता है। वुहान लैब में इस वायरस की खोज की गई है।

चीनी शोधकर्ताओं ने इसे नया चमगादड़ कोरोना वायरस, HKU5-CoV-2 नाम दिया है। यह SARS-CoV-2 वायरस के रूप में कोशिकाओं में प्रवेश करने के लिए कोशिका-सतह प्रोटीन का उपयोग करता है और कोविड-19 का कारण बनता है।

इस वायरस पर प्रमुख चीनी वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली ने किया है। बैट (चमगादड़) कोरोना वायरस पर उनके व्यापक शोध के चलते ही उन्हें बैटवुमन के रूप में भी जाना जाता है।

चीन में चमगादड़ों में HKU5-CoV-2 नामक नया वायरस खोजा गया है। मनुष्यों को संक्रमित करने के संभावित जोखिम के बावजूद शोधकर्ताओं ने कहा कि जानवरों से इस वायरस के इंसानों में फैसले पर अभी जांच की जानी बाकी है।

साथ ही इसके लक्षणों पर अध्ययन किया जा रहा है। शोधकर्ताओं ने मोनोक्लोनल एंटीबॉडी और एंटीवायरल दवाओं की भी पहचान की है, जो चमगादड़ वायरस को ठीक कर सकती हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)