छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, फिर लौट आई ठंड...

छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, फिर लौट आई ठंड...

कांकेर

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आज शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। बीते दिनों एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर से ठंड लौट सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अभी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

मौसम एक्सपेक्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के जिलों में एक दो जगह पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी। 22 फरवरी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश और आकाश मेघमय रहने की संभावना जताई है। इस बीच प्रदेश में दिन में तेज धूप पड़ने वाली मौसम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही अब ठंड भी लगने लगेगी।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)