पाकिस्तान ने लगातार 6वें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन...

पाकिस्तान ने लगातार 6वें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन...

कांकेर

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव जारी है। पाक आर्मी ने लगातार छठवें दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

इंडियन आर्मी ने बताया, 29 अप्रैल की रात जम्मू कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर में बेवजह गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी जवाबी फायरिंग की है।

जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई है। जबकि, कई लोग घायल हैं। इस हमले के बाद संघर्ष विराम का उल्लंघन लगातार जारी है।

भारत की तैयारियों से घबराया पाकिस्तान

पाकिस्तान ने खुफिया इनपुट के हवाले से दावा किया है अगले 24-36 घंटों में भारत उसके खिलाफ हमले की प्लानिंग कर रहा है।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा, भारत सरकार पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के निराधार और मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है। इसी आधार पर वह सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)