एक साथ जली तीन बच्चों की चिताएं

एक साथ जली तीन बच्चों की चिताएं

कांकेर

यूपी के बरेली स्थित शाही में बरात चढ़ाकर बैंड की ठेली ले जा रहे तीन किशोरों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई व दो अन्य गंभीर घायल हुए हैं।

कार ने मारी थी जोरदार टक्कर

रात्रि करीब डेढ़ बजे धनेटा शीशगढ़ रोड पर आनंदपुर गांव के नजदीक ही पीछे से मिर्जापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से बैंड की ठेली में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ठेली व जनरेटर को ले जा रहे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें बकैनिया वीरपुर के रहने वाले बैंड मलिक हरिओम वर्मा के भतीजे 16 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र महेंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल सचिन, मोहित, संजीव और दशरथ को मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

एक ने रास्ते तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

अस्पताल ले जाते समय घायल गांव के ही 10 वर्षीय मोहित पुत्र कल्याण की भी मौत हो गई वह कक्षा चार का छात्र था। वहीं बारह वर्षीय सचिन पुत्र गंगाराम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य दो गंभीर लोगों का इलाज चल रहा है।

पूरे में गांव में खामोशी

एक ही गांव में तीन किशोरों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध रह गया। पूरे गांव में रविवार को खामोशी छाई रही। लोग बच्चों की पुरानी यादें करके उनके परिजनों को ढांढ़स दे रहे थे। रविवार शाम को तीनों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Paragraph Image

गाड़ी पकड़ी पर ड्राइवर भाग निकला

उधर, बैंड की ठेली में टक्कर मारकर भाग रहे इको कार को पुलिस ने घेराबंदी करके दुनका में बिहारीपुर मोड पर पकड़ लिया। लेकिन ड्राइवर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया गाड़ी शीशगढ़ थाना क्षेत्र की है। जल्दी ही ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)