भाजपा कर रही सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय को कुचलने का कार्य -नितिन पोटाई आमाबेड़ा में हुआ संविधान बचाओं रैली के विषय में बैठक...

भाजपा कर रही सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय को कुचलने का कार्य -नितिन पोटाई आमाबेड़ा में हुआ संविधान बचाओं रैली के विषय में बैठक...

कांकेर

9 मई को जिला मुख्यालय कांकेर में होने वाले संविधान बचाओं रैली के तैयारी के संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमाबेड़ा की आवश्यक बैठक स्थानीय वन विभाग के रेस्टहाउस में ब्लॉक समन्वयक नितिन पोटाई एवं सह समन्वयक नवली मीना मंडावी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई । इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता नितिन पोटाई ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अहमदाबाद में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे भारत वर्ष में संविधान बचाओं अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए पूरे जिले स्तर पर तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस नेता नितिन पोटाई ने कहा कि चूंकि देश कि वर्तमान हालत ठीक नही है भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार संविधान पर हमले किये जा रहे है। बार.बार संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। देश में आर्थिक कुप्रबंधन के कारण आर्थिक व्यवस्था चरमरा गयी है कभी रातो रात देश के नागरिकों को नोट बदलने के लिए बैंक में खड़े कराया जा रहा तो कभी प्रतिशोध की राजनीति के चलते सरकार द्वारा कांग्रेस नेताओं और गैर भाजपायी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। संविधान में वर्णित सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय की भावना को दरकिनार कर तानाशाही की भाति कार्य किया जा रहा है। इसलिए संविधान को बचाने और ऐसे नीतियों का विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी सामने आ रही है। श्री पोटाई ने भाजपा पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि जिस संविधान को बाबा साहब अम्बेडकर, पं. ज्वाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम जैसे महापुरूषो ने कड़ी मेहनत से कई वर्षो पश्चात तैयार किया उसको तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा द्वारा अपने मित्र साथियों को लाभानवित करने की बड़ी.बड़ी खदानो को लीज में दी जा रही है। अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा का उल्लंघन हो रहा है। मोदी की विदेश नीति के चलते भारत के पड़ोसी देश उसके दुश्मन बन गये है। अतः इन विपरीत परिस्थतियों में कांग्रेस पार्टी और उसके नेता देश के साथ खड़े है।

श्री पोटाई ने आगे कहा कि देश में जाति जनगणना को लेकर राहुल गांधी कई बार मामले को उठा चुके हैं जिसके कारण देश के प्रधानमंत्री मोदी को जातिगत जनगणना कराने पर मजबूर होना पड़ा है अब तो कांग्रेस पार्टी भारतीय संविधान के अनुछेद 15 (5) में वर्णित व्यवस्था को लागू करने का मांग करेगा ताकि दलित, आदिवासी और ओबीसी समुदाय को निजी शिक्षण संस्थाओं में आवश्यक लाभ मिल सके। नितिन पोटाई ने कहा कि यह संविधान बचाओं अभियान आम नागरिक के आवाज को बुलंद करेगा तथा जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करते हुए हमारे संविधान में निहित मुल्यों पर जोर देगा। सह समन्वयक नवली मीना मंडावी ने कहा कि संविधान बचाओं अभियान के तहत पहले जिला स्तर फिर विधानसभा स्तर तथा अन्त में ग्राम स्तर पर कार्यक्रम चलाया जायेगा। उन्होनें समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति जागरूक करते हुए इसे जन जन तक पहुंचाने तथा 9 मई को होने वाले जिला स्तरीय संविधान बचाओं रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने हेतु निवेदन किया

Paragraph Image

कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपसिंग पोटाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर मरकाम युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सलाम और कमलेश कोमरा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमाबेड़ा के अध्यक्ष किशोर मरकाम अंतागढ़ के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्यामा कश्यप युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सलाम, कमलेश कोमरा, रोशन नरेटी, संजय सिंह ठाकुर, रजमन सलाम, श्याम सिंह सर्फे, मधु पटेल, भवन नाग, गणेश कांगे, रमेश सलाम, अनसु मंडावी, दिनेश नाग, विकेश सर्फे, महादेव नेगी, शिव कुमार सलाम, सनकु हिड़को, अनिस सलाम, श्रवण दर्रो, रमेश हिड़को, रैनु राम गावड़े, उतरा देहारी, श्यामा कश्यप, संतोषी, फारस सलाम, अंजली टंडन, रमेश टंडन, मोना परिहार आदि उपस्थित थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)