बीजापुर में माओवादियों पर सुरक्षाबलों का स्ट्राइक,कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर करीब 22 को मार गिराया...

बीजापुर में माओवादियों पर सुरक्षाबलों का स्ट्राइक,कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर करीब 22 को मार गिराया...

कांकेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर माओवादियों के विरुद्ध चल रहे एक बड़े ऑपरेशन संकल्प में सुरक्षाबलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बुधवार तड़के सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों ने करीब 22 माओवादियों को मार गिराया है। अब तक घटनास्थल से 18 माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, मुठभेड़ अभी भी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मारे जाने वाले माओवादियों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

सूत्रों के अनुसार जवान इस ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। इस आपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), कोबरा बटालियन और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के बहादुर जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस घटनाक्रम से नक्सली गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक बड़ी मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलने की संभावना है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

लड़ाई के दौरान अदम्य साहस और नेतृत्व का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना वे विस्फोट में घायल साथी को बचा रहे थे, तभी एक और आईईडी फटा जिसके चपेट में आकर उनका पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

कर्रेगुट्टा अभियान में पहले मिल चुके हैं चार शव

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मिशन मार्च 2026 तक माओवाद के समूल खात्मे के लक्ष्य को लेकर पिछले दो सप्ताह से सुरक्षा बलों की ओर से छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर संकल्प अभियान छेड़ा गया है।

इस अभियान के दौरान चार माओवादियों के शव और हथियार मिल चुके हैं। सुरक्षा बलों का दावा है कि अभियान के दौरान अब तक माओवादियों के सैकड़ों ठिकाने और बंकर नष्ट किए गए हैं। 200 से अधिक आईईडी भी इस पहाड़ी से मिले हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)