ट्रक की टक्कर से पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त, एक की मौत....

ट्रक की टक्कर से पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त, एक की मौत....

कांकेर

भानुप्रतापपुर से दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग पर कच्चे चौकी के समीप बीती रात पिकअप और ट्रक बोर गाड़ी की भिड़ंत में पिकअप चालक की मौत हो गई। पिकअप वाहन भानुप्रतापपुर की ओर से दल्ली राजहरा की तरफ जा रही थी जबकि बोर ट्रक भानुप्रतापपुर की ओर आ रहा था। घटना में पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर से दल्ली-राजहरा की ओर जा रही पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 22 ई 9713 और विपरीत दिशा से आ रही बोरगाड़ी टीए 34 आर 1717 का बीती रात्रि करीब 10 बजे टक्कर हो गया।

तेज रफ्तार और लापरवाही का परिणाम

काफी मशक्कत के बाद मार्ग को खाली कर यातायात बहाल किया जा सका। पुलिस ने मृतक चालक के शव को भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां पर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा गया।

Paragraph Image

बोर गाड़ी कांकेर का बताया जा रहा है। बढ़ते सड़क हादसे एक बार फिर सवाल खड़े कर रहे हैं कि भारी वाहनों की आवाजाही और गति नियंत्रण के उपाय कितने प्रभावी हैं। ग्राम कच्चे जैसे व्यस्त मार्गों पर सुरक्षा उपायों की अनदेखी इस तरह के हादसों को लगातार बढ़ावा दे रही है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)