धमतरी में आभूषण दुकान में लूट की कोशिश, हमले में दुकान मालिक और बेटी घायल ..

धमतरी में आभूषण दुकान में लूट की कोशिश, हमले में दुकान मालिक और बेटी घायल ..

कांकेर

छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में आभूषण की दुकान में लूट के इरादे से पहुंचे दो नकाबपोशों ने दुकान के मालिक और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पावर हाउस इलाके में मंगलवार रात लगभग 8.45 बजे नकाबपोश बदमाशों ने आभूषण की एक दुकान बरडिया ज्वेलर्स को लूटने की कोशिश। इस दौरान लुटेरों ने नैना बरडिया (25) पर गोली चलाई तथा उसके पिता भवरू बरडिया पर बंदूक की बट से हमला किया। इस घटना में नैना के पैर में तथा भवरू के सिर में चोट पहुंची है।

धमतरी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि मंगलवार रात दो नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे और दुकान मालिक के सिर पर बंदूक की बट से वार कर उसे घायल कर दिया तथा उनकी बेटी पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। शहर में चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि हमलावरों ने लूटपाट के लिए एयर पिस्टल का इस्तेमाल किया था।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)